Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापी सी डी ए पेंशन प्रयागराज ने जीता पं हरिनाथ तिवारी स्मारक...

पी सी डी ए पेंशन प्रयागराज ने जीता पं हरिनाथ तिवारी स्मारक वॉलीबाल टूर्नामेंट


मिल्कीपुर, अयोध्या। पूर्व विधायक पं हरिनाथ तिवारी स्मारक वॉलीबाल टूर्नामेंट में पीसीडीए पेंशन प्रयागराज ने ग्वालियर को हरा कर फाइनल मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखा। पिछले प्रतियोगिता की विजेता पीसीडीए प्रयागराज ने इस बार भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच ग्वालियर व स्पोर्ट हॉस्टल अयोध्या के बीच खेला गया। जिसमें ग्वालियर ने स्पोर्ट हॉस्टल अयोध्या को 21-15, 21-17 से दो सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच पीसीडीए पेंशन प्रयागराज व सुल्तानपुर जनपद की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें प्रयागराज ने सुल्तानपुर को 21-11, 21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। जिनमें पीसीडीए पेंशन प्रयागराज, स्पोर्ट हॉस्टल अयोध्या, टिकरा बाराबंकी, ग्वालियर, टी डी कॉलेज जौनपुर, एन ई आर गोरखपुर, सुल्तानपुर व रसूलाबाद ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राथमिक शिक्षक संघ अमानीगंज अध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व स्वास्थ निरीक्षक राम रेखा सिंह ने संयुक्त रूप से पूर्व विधायक स्व पंडित हरिनाथ तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

प्रतियोगिता के आयोजकों में विनय कुमार तिवारी, मो वसीम खान, अनिल कुमार दुबे, श्याम कुमार, उदयराज यादव, मनोज कौशल, मो हुसैन, संदीप कैशल, मोनू, मो आदिल, सादाब सहित वॉलीबाल क्लब के सदस्यों व ग्रामीणों का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments