Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने में न करें लापरवाही –जिलाधिकारी

पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने में न करें लापरवाही –जिलाधिकारी

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु/ व्यापारी बंधु के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित ऋण योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत योजना से पात्रों को शत-प्रतिशत जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट योजना से पात्रों को निरंतर आच्छादित किया जाए। शासन के मंशा अनुसार शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ जनपद के समस्त पात्र व्यक्तियों को देने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए उक्त निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।

समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बैंकों में लंबित प्रकरण को सत प्रतिशत तक निस्तारित करने का निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित वादों का निस्तारित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मौके पर उपस्थित उद्योग बंधुओं को निजी औद्योगिक विकास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उद्योग बंधुओं द्वारा जनपद में बिजली की सप्लाई व्यवस्था के बारे में शिकायत की गई इस पर जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि बिजली समस्या जल्द से जल्द ठीक करा दी जाएगी।
बैठक के दौरान जिला उद्योग महाप्रबंधक आशुतोष पाठक, जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी, क्षेत्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments