Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपत्नी ने पति पर लगाया दूसरी शादी करने का आरोप

पत्नी ने पति पर लगाया दूसरी शादी करने का आरोप

जलालपुर अम्बेडकरनगर। बिना सम्बंध विच्छेद किये पति पर अपनी मौसेरी बहन से दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाते हुए पत्नी ने कोतवाली जलालपुर में तहरीर दी है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र की मंगुराडीला निवासी शालिनी चौधरी ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि सात साल पूर्व उसका विवाह जलालपुर के मंगुराडीला निवासी दिलीप चौधरी के साथ हुआ था और उसके पति से दो छोटे छोटे बच्चे हैं। बीते साल भर से पति के स्वभाव व व्यवहार में अचानक परिवर्तन हो गया है। इसी बीच मारपीट भी करता रहता था। मैंने समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन बाद में पता चला कि पति ने अपनी मौसी के बेटी के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया है। पति के इस हरकत से मेरे और मेरे बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments