Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला का चैन खींच कर भाग रही दो महिलाओं को राहगीरों ने...

महिला का चैन खींच कर भाग रही दो महिलाओं को राहगीरों ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

अंबेडकर नगर। जिला मुख्यालय पर ई रिक्शा से जा रही महिला के बगल में बैठी दो महिलाएं चेन खींच कर भागने लगी, महिला की गुहार पर दौड़े आसपास के लोगों ने दोनों को दबोच लिया। पीड़िता अपने पति के सहयोग से दोनों महिलाओं को लेकर थाने पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता कंचन गुप्ता पत्नी धर्मेन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम ककरडिल्ला कोतवाली अकबरपुर ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि  गुरुवार को बी एन इण्टर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर वापस अपने घर जा रही थी। बस स्टैण्ड से  ई- रिक्शा पर बैठकर शहजादपुर जा रही थी जब ई- रिक्शा नई सड़क पर पहुंचा तो उस पर दो महिलाएँ चूना भट्ठी शहजादपुर से बैठी,दोस्तपुर तिराहा शहजादपुर पहुंचने पर इन दोनो महिलाओं द्वारा मेरे गले से सोने की चैन खींच लिया जब मैने शोर मचाया तो आस पास के दुकानदार व अन्य लोग व राहगीर इकठ्ठा हो गये जिससे दोनो महिलाएं पकड़ ली गयी तथा मेरी चैन बरामद हुई । पकड़ी गई दोनो महिलाएं जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के बरचौली समोधपुर की निवासी है। थाना प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments