अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की प्रथम सूची में अयोध्या से सांसद लल्लू सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर लोक सभा चुनाव कार्यालय पर जश्न का माहौल बन गया। ढोल-नगाड़ो के बीच कार्यकता जमकर थिरके। इस दौरान कार्यकताओं ने जय श्री राम तथा भारतमाता की जय के जमकर नारे लगाए। आतिशबाजी के बीच पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। सांसद लल्लू सिंह के कार्यालय पहुंचने पर कार्यकताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। बधाई देने वालों का तांता लग गया। सांसद लल्लू सिंह 1991,1993, 1996, 2002, 2007 में विधायक रहें हैं। 1996 की प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रहे है। 2014, 2019 में लोकसभा चुनाव में विजयी हुए हैं।



