Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पैरा मिलिट्री में ने किया फ्लैग मार्च

उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पैरा मिलिट्री में ने किया फ्लैग मार्च


जलालपुर अम्बेडकर नगर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में  उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह व क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में  जलालपुर नगर क्षेत्र में सी आर पी एफ के बटालियन के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च जलालपुर कोतवाली क्षेत्र से निकलकर मालीपुर तिराहा, जमालपुर, वाजिदपुर, होते हुए उर्दू बाजार, उस्मापुर, नगपुर होते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओ को निडर होकर मतदान के लिए जागरूक किया साथ ही एरिया डोमिनेशन भी किया साथ ही संवेदनशील बूथों के मतदाताओं से मिलकर उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ है और वह निडर होकर अपने मताधिकारों का प्रयोग करें। इस दौरान क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार ने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को हिदायत देते हुए कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार का अपवाह फैलाने कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह ने लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने व मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की लोगों से अपील की। इस मौके पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक सचिव कुमार मौर्या, दुर्गेश सिंह रोहित सिंह, सहित अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments