Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम पंचायत भरतपुर में बना पंचायत भवन साबित हो रहा है शोपीस

ग्राम पंचायत भरतपुर में बना पंचायत भवन साबित हो रहा है शोपीस

आलापुर अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भरतपुर में बना पंचायत भवन शो पीस साबित हो रहा है। लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए दूसरी जगह जानें को मजबूर हो रहे हैं।
सरकार की मंशा है कि हर ग्राम सभा में एक पंचायत भवन का निर्माण हो जहां पर उसे गांव के निवासियों को गांव के अंदर ही नकल, खतौनी, आधार सहित अन्य कागजात गांव के अंदर ही आसानी से उपलब्ध हो सके। ज्यादातर गांव में ऐसा हो भी रहा है। लेकिन अभी भी कुछ गांव ऐसे हैं जो पंचायत सहायक की मनमानी की वजह से वहां ताला लगा रहता है, जिसकी वजह से ग्राम सभा के निवासियों को अभी भी अपनी जरूरी कागजात के लिए अन्य दुकानों का सहारा लेना पड़ता है।
ग्राम पंचायत भरतपुर में पंचायत भवन पर मंगलवार को ताला लटकता पाया गया। नाम न छापने की शर्त पर वहां के निवासियों ने बताया कि पंचायत सहायक यहां पर नहीं बैठते हैं। यदा-कदा कोई आ जाता है तो आ जाता है नहीं तो यहां पर कोई नहीं आता है। ऐसी अवस्था में यहां के ग्रामीणों को दुश्वारियां का दंश झेलना पड़ रहा है।ग्रामीणों को अपनी जरूरी कागजात बनवाने के लिए अन्य दुकानों पर जाना पड़ता है जहां पर इनको दुकानदार ज्यादा पैसे की मांग भी करता है।
इस विषय में जहागीरगंज विकासखंड के एडीओ पंचायत यदुनाथ सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है। नोटिस जारी किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments