Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में पेंटर का मिला शव, मामा के घर आया था...

संदिग्ध परिस्थितियों में पेंटर का मिला शव, मामा के घर आया था मृतक


अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना अंतर्गत यरकी मंगल का पूरा गांव में शुक्रवार रात मामा के घर आए व्यक्ति का शव शनिवार सुबह खून से लथपथ हालत में घर के सामने खड़ंजे पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान राजेश (42 वर्ष), पुत्र स्व. राम अवध निवासी देवरायपुर, थाना अकबरपुर के रूप में हुई है। वह पेंटिंग का काम करता था और शुक्रवार देर शाम अपने मामा के घर यरकी मंगल का पूरा आया था। रात में वह छत पर सोने चला गया था।

शनिवार तड़के करीब पांच बजे जब ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे, तो उन्होंने राजेश को खून से लथपथ हालत में खड़ंजे पर पड़ा देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

मृतक के एक 14 वर्षीय पुत्र और एक पुत्री है, जो कक्षा 6 में पढ़ती है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments