Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedबिजली बिल राहत योजना से अयोध्या में 68 हजार से अधिक उपभोक्ताओं...

बिजली बिल राहत योजना से अयोध्या में 68 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ


अयोध्या। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से शुरू की गई ‘बिजली बिल राहत योजना 2025-26’ के तहत अयोध्या जनपद में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को राहत मिली है। योजना के अंतर्गत जिले में कुल 68,418 उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल जमा कराते हुए 60.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जबकि विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के बिलों में 53.79 करोड़ रुपये की छूट प्रदान की गई।

विद्युत विभाग के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के उद्देश्य से यह योजना 1 दिसंबर 2025 से लागू की गई थी। योजना को तीन चरणों में संचालित किया गया, जिसमें बिजली बिलों पर लगे ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट दी गई। वहीं मूल धन पर पहले, दूसरे और तीसरे चरण में क्रमशः 25 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 15 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गई।

योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कैंप लगाकर लोगों को योजना की जानकारी दी गई। इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिल जमा किए।

आंकड़ों के अनुसार योजना का लाभ लेने वालों में 14,654 ऐसे उपभोक्ता शामिल रहे, जिन्होंने पहले कभी बिजली बिल जमा नहीं किया था, जबकि 53,764 उपभोक्ता ऐसे थे जिन्होंने मार्च 2025 के बाद से बिल का भुगतान नहीं किया था। इसके अलावा बिजली चोरी से जुड़े मामलों में भी योजना का लाभ लेते हुए जिले के 799 उपभोक्ताओं ने 1.59 करोड़ रुपये जमा किए। अधिशासी अभियंता वैभव आनंद ने बताया कि योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ ही विभाग को भी बकाया राजस्व प्राप्त हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments