Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष की पुलिस के साथ हुई तीखी नोक झोंक 

निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष की पुलिस के साथ हुई तीखी नोक झोंक 

अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर महोत्सव के अन्तिम दिन भारी संख्या में लोगों के पहुंचने से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था धरी की धरी रह गई। चर्चा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। पुलिस के लपेटे में कुछ भाजपाई भी आ गए उनके उपर भी पुलिस की लाठियां पड़ गई। भीड़ के चलते वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। महोत्सव में गए निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष की पुलिस के साथ तीखी नोक झोंक भी हुई।

शुक्रवार को तीन दिवसीय अम्बेडकर नगर महोत्सव का अन्तिम दिन था। अन्तिम दिन भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह वा मोनाली ठाकुर का कार्यक्रम था। दोनों को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ हवाई पट्टी पर जुटी थी। कार्यक्रम के उपरांत भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थित बन गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया जिसमें कई भाजपाई उसके लपेटे में आ गए। नाराज निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष की पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोक झोंक भी हुई। वहां पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर सुरेश कुमार मिश्रा ने मामले को शांत करवाया। आम जन मानस में चर्चा है कि प्रशासन को भीड़ का आकलन कर व्यवस्थाएं करनी चाहिए थी। इस विषय में क्षेत्राधिकारी सदर सुरेश कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बल प्रयोग की बात से इन्कार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments