Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअविवि की सेमेस्टर परीक्षा में 87441 में से 2004 छात्र रहे अनुपस्थित

अविवि की सेमेस्टर परीक्षा में 87441 में से 2004 छात्र रहे अनुपस्थित


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की एनईपी स्नातक सेमेस्टर तीन पालियों की परीक्षा में सोमवार को 87441 परीक्षार्थियों में से 2004 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा में 9625, द्वितीय पाली में 25694 व 52122 परीक्षार्थियों में से क्रमशः 448, 432 व 1124 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के हवाले से बताया कि बीए, बीएससी व बीकॉम र्प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षा में 87441 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2004 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीन पालियों की परीक्षा में 69156 छात्र व 18285 छात्राएं शामिल रही जिनमें 1761 छात्र और 243 छात्राएं अनुपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments