Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि की सेमेस्टर परीक्षा में 101790 परीक्षार्थी में से 2814 अनुपस्थित

अवध विवि की सेमेस्टर परीक्षा में 101790 परीक्षार्थी में से 2814 अनुपस्थित


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की एनईपी यू.जी. व पी.जी. तथा वोकेशनल, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट की सेमेस्टर परीक्षा शुक्रवार को हुई जिसमें तीन पालियों में 101790 परीक्षार्थियों में से 2814 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की प्रथम पाली की परीक्षा में 36295 परीक्षार्थी, द्वितीय पाली में 63170 व तृतीय पाली में 2325 परीक्षार्थियों के सापेक्ष क्रमशः 1524, 1258 व 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि यूजी व पीजी एवं अन्य सेमेस्टर की परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सचलदल द्वारा विभिन्न केन्द्रों को औचक निरीक्षण किया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की गई। इस दिन की परीक्षा में 101790 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2814 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments