Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि की एनईपी पीजी सेमेस्टर के साथ अन्य परीक्षाएं शुरू

अवध विवि की एनईपी पीजी सेमेस्टर के साथ अन्य परीक्षाएं शुरू


◆ विवि की सेमेस्टर परीक्षा में 43623 के सापेक्ष 1105 अनुपस्थित


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की एनईपी एमए, एमएससी व एमकॉम के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा स्नातक वोकेशनल, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू हुई। एनईपी स्नातक सेमेस्टर परीक्षाएं पूर्व की भांति संचालित की जा रही है। पीजी की दो पालियों व स्नातक की तीन पालियों की परीक्षा में 43623 के सापेक्ष 1105 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा में 12752, द्वितीय पाली में 15351, तृतीय पाली में 15520 के सापे़क्ष क्रमशः 567, 272 व 266 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इस परीक्षा में 22150 छात्र व 21473 छात्राओं में से 747 छात्र एवं 358 छात्राएं अनुपस्थित रही। सचल दल द्वारा विभिन्न जनपदों के केन्द्रों पर औचक निरीक्षण किया गया। विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से परीक्षा केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की गई।

विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में एनईपी परास्नातक की परीक्षाओं के साथ परिसर की अन्य सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गई है, जो 20 जनवरी तक चलेगी। स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं पहले से संचालित है। इनकी परीक्षाएं 24 जनवरी तक सम्पन्न हो जायेगी। इस दिन की परीक्षा में 43623 के सापेक्ष 1105 अनुपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments