Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखेल महोत्सव का आयोजनः बच्चों में जोश और उत्साह, भविष्य के निर्माण...

खेल महोत्सव का आयोजनः बच्चों में जोश और उत्साह, भविष्य के निर्माण की प्रेरणा


अयोध्या। ओ एन अकादमी में आज खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के जोश और उत्साह ने माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पत्रकार राजेंद्र कुमार दूबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि “खेलकूद केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास का आधार है। यह बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देता है। विद्यालय का यह प्रयास सराहनीय है, जो शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व को भी बढ़ावा दे रहा है।“

विद्यालय प्रबंधक धर्मपाल पांडेय ने कहा कि “बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, और खेल उनके शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। हमारे प्रशिक्षक, जो स्वयं राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं, अपनी मेहनत और अनुभव से बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। उनका यह योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है।“

कार्यक्रम में खेल संयोजक रविंद्र कुमार पांडेय, पत्रकार ज्ञानेंद्र मिश्रा, खेल प्रशिक्षक बृजेश कुमार मिश्रा और अमित कुमार यादव के समर्पण और प्रबंधन कौशल की सराहना की गई। उनके प्रयासों ने बच्चों के हुनर को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल महोत्सव में बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ग्रीन हाउस की टीम विजेता रही, और उनकी कोऑर्डिनेटर किरण ओझा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा। विद्यालय के इस आयोजन की सराहना सभी अतिथियों और अभिभावकों ने की और ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments