Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, राजस्व संबंधी मामलों की भरमार

जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, राजस्व संबंधी मामलों की भरमार


जलालपुर, अंबेडकर नगर। सोमवार को उपजिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखते हुए संबंधित विभागों से न्याय की गुहार लगाई।

तहसील अजमलपुर निवासी दीपक ने शिकायत की कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत धनराशि प्राप्त होने के बाद पुराने मिट्टी के मकान को तोड़कर नया मकान बनाया जा रहा है, लेकिन विपक्षियों द्वारा निर्माण में लगातार बाधा पहुंचाई जा रही है। हरिपालपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि अपनी खतौनी की जमीन पर मकान बनाने के दौरान विपक्षी लगातार फौजदारी पर आमादा हो जाते हैं, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।

अशरफपुर भुआ गांव के परशुराम ने बताया कि बैनामे की जमीन पर पिछले छह महीनों से विपक्षी कब्जा नहीं करने दे रहे हैं और जब कब्जा करने का प्रयास किया जाता है, तो मारपीट व धमकी दी जाती है। वहीं, पिंडोरिया निवासी मोतीलाल ने बताया कि वह अपनी खतौनी की जमीन के पास की बंजर भूमि की पैमाइश कराना चाहते हैं ताकि बाउंड्री वॉल बनवा सकें, लेकिन छह महीने से अधिकारी पैमाइश नहीं कर रहे हैं।

सोहगूपुर निवासी मोतीलाल समेत कई ग्रामीणों ने चकमार्ग की ऊंचाई को लेकर समस्या रखी। उन्होंने बताया कि चकमार्ग की ऊँचाई खतौनी की जमीन से अधिक होने के कारण बरसात में खेतों में पानी भर जाता है जिससे फसलें नष्ट हो जाती हैं। ग्रामीणों ने जलनिकासी के लिए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 98 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 08 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है। सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए।

उपजिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल ने कहा कि सभी प्राप्त मामलों का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में सीओ अनूप कुमार सिंह, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, कोतवाल संतोष कुमार सिंह, कटका थाना अध्यक्ष प्रेमचंद, मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments