Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरत्वरित मक्का विकास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कृषक गोष्ठी का आयोजन

त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कृषक गोष्ठी का आयोजन

आलापुर अंबेडकर नगर। विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम परसनपुर में उप कृषि निदेशक के निर्देश पर त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से एक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती और मक्का उत्पादन से जुड़ी उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त कीं।

गोष्ठी की अध्यक्षता श्रीमती सुमन सिंह ने की, जबकि संचालन संतोष सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती की पद्धतियों को अपनाकर मक्का की उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत, मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार सिंह, पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप, पशुधन प्रसार अधिकारी रचना सचान, गन्ना पर्यवेक्षक शिखा सिंह, फसल बीमा प्रतिनिधि संदीप कुमार पाठक और राजेश तिवारी सहित अन्य कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को विविध विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में कृषि सखी प्रेमलता, सुमन, भंवर नाथ विश्वकर्मा, शशिकांत मिश्रा, अवधेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे। किसानों को मक्का की उन्नत किस्मों, रोग प्रबंधन, बीमा योजनाओं और प्राकृतिक खेती की तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी कृषि बीज भंडार ने सभी उपस्थित किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन किसानों के लिए लाभकारी साबित होंगे तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments