बसखारी अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास व सबके विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य करने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। संसद के दोनों सदनों में पास होने के बाद आज महामहिम के हस्ताक्षर के बाद वक्फ विल को कानून के रूप में लागू होने से भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की खुशी दुगनी हो गई है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने मंडल बसखारी शक्ति केंद्र रसूलपुर दरगाह के बूथ संख्या 318 कैंप कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने वक्फ बिल पर विपक्षी पार्टियों के द्वारा देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे फर्क सिर्फ भूमाफियाओं को पड़ेगा। यह विल गरीब व आम मुसलमानों के हित में है। इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। और भारत माता की जय,भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों व बूथों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां का बखान किया गया।