Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविपक्ष नजर नहीं आ रहा, महाजनसम्पर्क अभियान के तहत घर घर पहुंच...

विपक्ष नजर नहीं आ रहा, महाजनसम्पर्क अभियान के तहत घर घर पहुंच रही भाजपा की टीम

अयोध्या। लोकसभा चुनाव को अभी कई महीनें शेष है। भाजपा अभी से एक्टिव मोड़ पर है। महाजनसम्पर्क अभियान के तहत लोकसभा में घर घर केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर पार्टी पहुंच रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पाटियां स्टेचू मोड पर नजर आ रही है। विपक्षी नेताओं को जनसमस्याएं भी नहीं दिख रही है। उनका विरोध केवल मीडिया व सोशल मीडिया तक सीमित है।
भाजपा जनता पार्टी ने महाजनसम्पर्क अभियान के तहत उत्तरखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी अविनाश राय खन्ना को लगाया है। इनके द्वारा लगतार क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है। लोकसभा अयोध्या को लेकर पार्टी कितना गम्भीर है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां भरतकुंड में मुख्यमंत्री की सभा तक हो चुकी है। भाजपा द्वारा विभिन्न सम्मेलनों का आयोजन भी किया जा चुका है। दूसरी तरफ विपक्ष में मीडिया व सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। अयोध्या में जनसमस्याओं का अंबार होने के बाद भी सपा का सीधा जनता से संवाद नहीं है। उनके पास न तो संवाद स्थापित करने के टीम है और न इसका प्रयास। कांग्रेस कुछ पदाधिकारियों के बल पर प्रयास तो करती है परन्तु वह मैसेज देने में कामयाब नहीं हो पा रही है। अन्य विपक्षी पार्टियों की हालत तो इससे भी बुरी है। इसको देखकर फिरहाल ऐसा ही कहा जा सकता है कि कम से कम कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भाजपा अन्य पार्टियों की तुलना में काफी आगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments