पूराबाजार, अयोध्या । ग्राम पंचायत देवगढ़ के पूर्वी- उत्तरी छोर पर स्थित भूपेन्द्र सिंह फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत आचार्यो के वैदिक मंत्रों व शंखनाद के बीच गणमान्य व्यक्तियों व धरती पुत्रों के उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने फीताकाट कर इंडियन ऑयल के नए पैट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि ऐसे ग्रामींण क्षेत्र में पैट्रोल पंप का संचालन अन्यदाताओं के लिए एक वरदान साबित होगा । किसानभाई को अपने ट्रेक्टर , डीजल इंजन व दो पहिया वाहनों ईधन लेने में अब कहीं दूर नहीं भटकना पड़ेगा ।
भूपेन्द्र सिंह पैट्रोल पंप संचालक अभिनव सिंह पिन्टू ने बताया कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मं० योगी आदित्यनाथ की विशेष अनुकम्पा के चलते ही हम जैसे बेरोजगार युवक को पैट्रोल पंप स्थापना कार्य में नियमों और शर्तों को अत्यंत सरल करके एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है । उन्होंने कहा कि इस पंप के चालू होने से आस- पास के किसानों और आम राहगीरों को डीजल, पैट्रोल लेने में अब आज से बहुत सहूलियत होगी | आज शुक्रवार दोपहर में शुभ मुहुर्त में उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य अतिथि श्री सिंह का पैट्रोल पंप संचालक पिन्टू सिंह ने पुष्यगुच्छ दे अंगवस्त्र ओढ़ा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । इस अवसर पर क्षत्रिय नेता जंग बहादुर सिंह , बंश बहादुर सिंह , जितेन्द्र सिंह , राजेश सिंह , अनिल कुमार सिंह , वरिष्ठ बैंक प्रबंधक रविन्द्र प्रताप सिंह , प्रोफेसर ( डॉ०) रामजीत सिंह , वरिष्ठ पत्रकार बिपिन सिंह ,भाजपा मण्डलाध्यक्ष नंदकुमार सिंह अनिल , विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता , भाजपा नेता शम्भू नाथ सिंह दीपू , भाजपा नेता रणधीर सिंह डब्लू , प्रधान करुणेश प्रताप सिंह , प्रधान अखिलेश सिंह सोनू , प्रगतिशील किसान अजीत सिंह ,सनेथू के विनोद सिंह , पंकज सिंह , अमर प्रताप सिंह गब्बू , रण विजय सिंह , प्रधान राजेश सिंह , ब्रजेश बाबा , शिक्षक नेता अजय कुमार सिंह , राकेश पाण्डेय , जगत पाल सिंह एवं सुभाष शुक्ला