Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय स्नातक व परास्नातक में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

अवध विश्वविद्यालय स्नातक व परास्नातक में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2023-24 के लिए परिसर एवं संघटक महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर स्नातक, परास्नातक, बी0वोक0, पी0जी0 डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, एलएलबी त्रिवर्षीय, पंचवर्षीय, एमएड, बीपीएड सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 09 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई, 2023 निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय प्रवेश समन्वयक प्रो0 विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के साथ चार संघटक महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। स्नातक व परास्नातक, बी0वोक0, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट के साथ परिसर एवं महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों एमएड, बीपीएड, एलएलबी त्रिवर्षीय, पंचवर्षीय, बीफार्मा, डीफार्मा के साथ अन्य रोजगार परक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि परिसर के संचालित पाठ्यक्रमों का सम्पूर्ण विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट आरएमएलएयू इंट्रेंस डॉट इन पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी प्रवेश सूचना पट पर जाकर विषय का चयन करते हुए आवेदन शुल्क जमा कर पंजीकरण कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments