Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15...

अवध विवि के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी के साथ विश्वविद्यालय के संघटक राजकीय महाविद्यालयों के समस्त कोर्सों व सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय, एमएड, बीपीएड व एमपीएड कोर्सो में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। वहीं आवासीय परिसर के विभिन्न कोर्सों में आवेदन-पत्रों के सापेक्ष काउंसिंलिंग प्रक्रिया 20 जून से विभागों में प्रारम्भ की जायेगी। विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित व्यवसायिक कोर्सो में एलएलबी, एलएलएम, एमएड एवं फार्मेसी कोर्सो में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 06 जुलाई से कराया जाना प्रस्तावित है। 15 जुलाई को प्रवेश परीक्षा परिणाम की घोषणा होगी।

       आवासीय प्रवेश समन्वयक प्रो शैलेन्द्र कुमार के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि आवासीय परिसर, सघटक व सम्बद्ध महाविद्यालयों के एलएलबी त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय के साथ एमएड, बीपीएड व एमपीएड प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। परास्नातक कोर्सो में प्रवेश हेतु स्नातक अंतिम वर्ष के अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। वहीं परिसर के बीटेक के विभिन्न ब्रांचो व एमटेक, एमसीए, एमबीए में प्रवेश यूपीसीईटी के माध्यम से किया जायेगा। इसके अतिरिक्त इन विषयों में अभ्यर्थी विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन कर सकते है। विभिन्न कोर्सो में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments