Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिस व एसटीएफ के ज्वाईंट आपरेशन में एक कुंतल तीस किलो गांजा...

पुलिस व एसटीएफ के ज्वाईंट आपरेशन में एक कुंतल तीस किलो गांजा बरामद


◆ चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली कामयाबी


◆ दो आरोपी गिरफ्तार, एक यूपी दूसरा छत्तीसगढ़ का


अयोध्या। पुलिस व एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने एक कुंतल 30 किलो गांजे की खेप पकड़ी है। गांजे की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक यूपी के आगरा व दूसरा छत्तीसगढ़ के बेमेतरा का रहने वाला है इनके खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना बीकापुर के बिलारी तिराहा के पास चेकिंग लगा रखी थी। एक ट्रेलर से गांजे की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने जब इसे रोका तो इसमें एक कुंतल 30 किलो गांजा मिला। मौके से दानिश पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम रोनकता थाना सिंकदरा जनपद आगरा, अवध राम धुव्र पुत्र मनकू ध्रुव निवासी सिंहपुर थाना बेमेतरा जनपद बेमेतरा छत्तीसगढ को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments