अम्बेडकर नगर। बसखारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाजायज चाकू के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,15 दिसंबर को रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर यादव, कांस्टेबल भूपेश चौधरी एवं कांस्टेबल शैलेन्द्र चौहान नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान मलिकपुर नई बाजार क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी चाकू रखने से संबंधित कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपुल शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा, निवासी पटना मुबारकपुर, थाना बसखारी, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद चाकू को विधिक प्रक्रिया के अनुसार सील कर लिया। इसके बाद आरोपी को नियमानुसार जेल भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विपुल शर्मा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध थाना सम्मनपुर में चोरी व धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में, थाना बसखारी में चोरी के मामले तथा थाना अकबरपुर में गंभीर धाराओं के अंतर्गत पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।