Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ेगी एक लाख जनता

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ेगी एक लाख जनता


◆ महानगर को मिली जिम्मेदारी, अयोध्या अभिनंदन के नाम से आयोजित होगा कार्यक्रम


◆ क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने सर्किट हाउस में पदाधिकारियों के साथ किया बैठक


अयोध्या। रामनगरी के रामपथ व धर्मपथ पर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित मार्ग पर ऐतिहासिक स्वागत की जिम्मेदारी अयोध्या महानगर को मिली है। महानगर से एक लाख की संख्या को प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। ठोल, नगाड़े, नृत्य, शंखनाद, आरती, पुष्पवर्षा पूरे मार्ग पर अभिनंदन परिवेश का निर्माण करेगी। इस पूरे कार्यक्रम को अयोध्या अभिनंदन का नाम दिया गया है।
आयोजन की तैयारी को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने क्षेत्रीय व महानगर के पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि नगर निगम के हर वार्ड से एक हजार की संख्या लाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी जिम्मेदारी जीते हारे पार्षदों व पदाधिकारियों की होगी। पूरा ब्लाक को 20 हजार की संख्या लाने के लिए कहा है। इसके साथ में महानगर के अन्य जगहों से 20 हजार की संख्या आएगी। महानगर के पदाधिकारियों को एक लाख की संख्या लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे आयोजन की समीक्षा अवध क्षेत्र के पदाधिकारियां को सौपी गई है। दस पदाधिकारियों को नगर निगम व पूरा क्षेत्र में लगाया गया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रामपथ व धर्म पथ पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए जनता आतुर है। अयोध्या विधानसभा की जनता के लिए यह ऐतिहासिक अवसर होगा। इसको महोत्सव की भांति लेकर जनता अपना उत्साह के प्रगटीकरण से वैश्विक स्तर पर संदेश दे। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवस्तव ने कहा कि वार्ड, बूथ व शक्तिकेन्द्र के पदाधिकारियों को आमंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है। समाज के हर व्यक्ति व हर घर पर पार्टी का आमंत्रण पहुंचना चाहिए। महानगर के पदाधिकारी रोजाना इसकी समीक्षा करेंगे। महानगर स्तर के पदाधिकारी अपने बूथों पर आमंत्रण की रुपरेखा तैयार करें। धर्म पथ साकेत पेट्रोल पम्प से लेकर लता मंगेशकर चौराहा व रामपथ लता मंगेशकर चौराहा नया घाट से क्षीरेश्वर मंदिर प्रातः दस बजे स्वागत हेतु लोगो को आने के लिए कहा गया है। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, राजकिशोर वर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, सोशल मीडिया के सहसंयोजक मनोज त्रिवेदी सहित महानगर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments