Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो मोटर साइकिलों की सीधी टक्कर में एक की मौत

दो मोटर साइकिलों की सीधी टक्कर में एक की मौत

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत मे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा गंभीर रूप से घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। घटना कटका थाना क्षेत्र के दुल्हूपुर बाजार की है। मंगलवार देर शाम फूलचंद पुत्र स्वर्गीय कृष्णा निवासी लखनीपट्टी बाघी जोगीपुर तथा विकास पुत्र चंद्रभान निवासी मखदूम नगर थाना बसखारी की सीधी टक्कर हो गई,जिसमें फूलचंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंचे कटका थाना अध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा गंभीर रूप से घायल विकास को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments