Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमला एक घायल

जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमला एक घायल

अम्बेडकर नगर। टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रौजा मिरान पुरा में जमीनी विवाद को लेकर धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायल को सी एच सी टाण्डा भेजा जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। हमले की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय सीओ शुभम कुमार व कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंच कर जानकारियां ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रौजा मीरान पुरा मोहल्ले में जमीन गाटा न0 420 व 417 का विवाद काफी दिन से चला आ रहा है।जिसपर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश भी है। घायल वादी हयात मो0 पुत्र स्व0 जमील अहमद निवासी मोहल्ला हयातगंज ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया वह दिन में लगभग 12,30  बजे गया तो वहां विपक्षी लाल देव,राम जीत पुत्र गण खननु यादव बवाली पुत्र अज्ञात व विकास यादव पुत्र राम जीत यादव निवासी घसियारी टोला ने घेर कर जान से मारने की नीयत से लाठी डंडे व धार दार हथियार से हमला कर दिया जिससे हाथ मे गम्भीर चोटें आई गोहार  पर बचाने आये तो  मो0 अरशद का मोबाइल भी छीन लिया ।अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जमीन का पुराना विवाद चल रहा है  मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा बख्शा नही जाएगा।

इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध धारा 307,323,392 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।मामले की विवेचना निरीक्षक अपराध अनिरुद्ध प्रताप सिंह को सौंपी गई है।दूसरी तरफ दूसरे पक्ष की तरफ से भी तहरीर दी गयी है लेकिन समाचार प्रेषण तक मुकदमा दर्ज नही किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments