Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गम्भीर

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गम्भीर

मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज थाना की पुलिस चौकी देवगांव क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निकट सर्विस लेन पर सड़क दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कुमार गंज के पिठला स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।
इनायत नगर थाना क्षेत्र के सेवरा गांव निवासी गुलजार पुत्र जबीर अपने गांव के शुभम पुत्र प्रकाश तथा साली निशा पुत्री मकसूद को सर्विस लेन पर बाइक से लेकर अपनी ससुराल इमामगंज जा रहे थे। सर्विस लेन पर बने ब्रेकर से बाइक जा टकराई और तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहोशी की हालत में सर्विस लेने के बगल पड़े हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण व चौकी प्रभारी देवगांव मनीष चतुर्वेदी ने कांस्टेबल मनोज कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज भिजवाए जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉ दुर्ग विजय ने गुलजार पुत्र जबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं निशा व शुभम की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। थाना कुमारगंज पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचायत नामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि शुभम व निशा की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया है। मृतक गुलजार के पिता जबीर ने बताया कि गुलजार अपनी साली को अपने दोस्त के साथ लेकर ससुराल इमामगंज जा रहे थे। कैसे घटना हुई, क्या हुआ, इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने मुझे जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments