Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याई रिक्शा व कार की टक्कर में, एक की मौत, दो घायल

ई रिक्शा व कार की टक्कर में, एक की मौत, दो घायल


बीकापुर, अयोध्या। पिपरी पुल पर बीकापुर की तरफ से अयोध्या की तरफ जा रहे ई-रिक्शा में अयोध्या की तरफ जा रही कार ने पीछे से टक्कर मार दिया दिया था। हादसे में ई रिक्शा सवार जिलेदार शर्मा उर्फ जियालाल शर्मा 40 वर्ष निवासी दशरथपुर बीकापुर, रामचंदर 65 वर्ष निवासी हरिदासपुर बीकापुर तथा जगदीश 60 वर्ष निवासी बबुरिहा कौधा घायल हो गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डा संत कुमार मौर्य ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। दशरथपुर ग्राम प्रधान राजेश यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रात में ही जिलेदार शर्मा की मौत हो गई। अस्पताल से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में सिर्फ पति-पत्नी हैं कोई औलाद नहीं है। सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments