Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक दिन, दो शव, क्षेत्र में खौफ का साया, हत्या की आशंका...

एक दिन, दो शव, क्षेत्र में खौफ का साया, हत्या की आशंका से दहशत


आलापुर अम्बेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ही दिन दो अलग-अलग स्थानों पर युवकों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। संदिग्ध हालात में हुई दोनों मौतों ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि लोगों के दिलों में दहशत भी भर दी है। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


थाने के सामने खतमीपुर में मिला अरविंद का शव


पहली घटना आलापुर थाने के ठीक सामने स्थित खतमीपुर गांव की है। यहां चक मार्ग के किनारे अनुसूचित बस्ती निवासी अरविंद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव दिखते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल थाने के सामने होने के बावजूद मौत के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।


भदया गांव में खून से सना मिला अवधेश का शव


इसी दिन दूसरी घटना ने पूरे क्षेत्र को और दहला दिया। आलापुर थाने से करीब दो किलोमीटर दूर हिसामुद्दीनपुर पिपरा ग्राम पंचायत के मजरे भदया में अवधेश पुत्र मुन्नू का खून से लथपथ शव मिला। शरीर पर चोटों के निशान देख ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


दो घटनाएं, एक दिन लोगों में दहशत


एक ही दिन में दो युवकों की संदिग्ध मौतों से इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आलापुर के महेशपुर मंडप में तालाब की रखवाली कर रहे युवक की रहस्यमयी मौत का मामला आज तक अनसुलझा है।


अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल


स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतनी गंभीर घटनाओं के बावजूद जनपद के आला अधिकारी किसी भी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे, जिससे जांच की गति धीमी है और लोगों का भय बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और जल्द खुलासे की मांग की है।


पुलिस बोली—जांच जारी


पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments