Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिक्षा भवन पर सम्पन्न हुआ माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट का एक...

शिक्षा भवन पर सम्पन्न हुआ माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट का एक दिवसीय धरना

अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट का एक दिवसीय धरना शिक्षा भवन पर सम्पन्न हुआ। धरने की अध्यक्षता प्रदेश की महिला उपाध्यक्ष डॉ. तारा सिंह ने किया। संचालन जिला मंत्री अमरनाथ सिंह ने किया । धरने को संबोधित करते हुए मंडलीय मंत्री उदय नारायण तिवारी ने बताया कि शिक्षक समस्याओं का समाधान अवश्य होगा उसके लिए किसी भी प्रकार का संघर्ष करना पड़े तो संगठन उसके लिए तैयार है।
धरने को सम्बोधित करते हुए तीनो शिक्षाधिकारियों ने पदाधिकारीयों एवं शिक्षको को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण निष्पक्ष एवं समय से होगा। इस अवसर पर सतीश सिंह ,अनिल मिश्र, अरविंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तारा सिंह, दान बहादुर सिंह, संस्कृत प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री घनश्याम तिवारी, तहसीलदार सिंह, रणधीर सिंह आदि शिक्षक पदाधिकारियों ने शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए एकजुटता का आह्वान किया। धरने में विजय द्विवेदी ,दिलीप द्विवेदी ,जयप्रकाश चौरसिया, अशोक साहनी, कौशल पटेल, रविंद्र नाथ मिश्रा, रामकृष्ण वर्मा, विनोद शंकर मिश्रा ,ओम प्रकाश वर्मा ,रविंद्र गुप्ता, उमा शंकर शुक्ला आदि भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में संगठन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने भारी संख्या में आए हुए शिक्षकों को आश्वस्त किया कि शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए संगठन तथा उनके पदाधिकारी प्रतिबद्ध हैं।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments