Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक करोड़ सेल्फी अभियान की शुरुवात, डा ममता पाण्डेय ने लाभार्थियों के...

एक करोड़ सेल्फी अभियान की शुरुवात, डा ममता पाण्डेय ने लाभार्थियों के साथ ली सेल्फी

अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा पूरे देश में चलाये जा रहे सरकारी योजनाओं की एक करोड़ महिला लाभार्थियों के साथ सेल्फी अभियान की अयोध्या में शुरुवात हो गयी। महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री व अभियान के उत्तर प्रदेश संयोजक डा ममता पाण्डेय ने कौशलपुरी कालोनी में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थियों के साथ सेल्फी ली। जिले में व्यापक रुप से मोर्चा द्वारा यह अभियान चलाया जायेगा।
प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति को मिला है। महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में है। महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रयास में सरकार सफल भी हुई है। इन्हीं योजनाओं में पीएम आवास, राशन, उज्जवला व अन्य योजनाओं में बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी है। मोर्चा के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह इन महिलाओं के साथ सेल्फी ले और उसे नमो एप पर अपलोड करें। अभियान में मोर्चा के प्रत्येक सदस्य की भागीदारी होगी। अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को सरकार ने साकार किया है। इस अवसर पर सुषमा, कौशल्या, राजपति, प्रमिला, साधना, संध्या, रेनू, प्रियंका भारती, सुधा मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments