Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचोरी किये गये बिजली के सामान के साथ एक गिरफ्तार

चोरी किये गये बिजली के सामान के साथ एक गिरफ्तार

अयोध्या। पुलिस ने चोरी की गई 10 फिट लम्बी व दो इंच मोटी कापर की अर्थिंग केबल व 5 फिट लम्बी 3 इंची मोटी कापर अर्थिंग पाईप को बरामद किया है। मामले से सम्बंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण को लेकर कोतवाली अयोध्या में धारा 379 व 427 के तहत मुकदमा पंजीकृत था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि थाना कोतवाली अयोध्या में पंजीकृत मुकदमा धारा 379/427 से सम्बंधित अभियुक्त मनीष कुमार वर्मा पुत्र जगजीवन वर्मा निवासी रहीमगंज थाना रुदौली जनपद अयोध्या को लंगडबीर चौराहा मां जानकी जलपान गृह के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि व 2/3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम की बढोतरी करते हुए अभियुक्त को सम्बंधित न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बृजभूषण पाठक चौकी प्रभारी रानोपाली थाना को0 अयोध्या हेड कास्टेबल इन्द्रजीत शर्मा थाना कोतवाली अयोध्या, का0 श्रवण कुमार यादव थाना कोतवाली अयोध्या शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments