Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचाकू के साथ एक गिरफ्तार

चाकू के साथ एक गिरफ्तार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कटका पुलिस ने एक युवक को मुखबिर की सूचना पर चाकू के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

कटका थाने के उपनिरीक्षक  कमलेश यादव अपने हमराही योगेंद्र यादव, हरिबल यादव ,प्रवीण कुमार यादव के साथ थाने से रवाना होकर क्षेत्र की देखभाल के लिए निकले थे तभी मुखबिर से सूचना मिली एक व्यक्ति अवैध चाकू लेकर हाफिजपुर पुलिया के पास मौजूद है जो किसी घटना करने के फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर  पुलिस कर्मियों ने आनन फानन में पहुँच कर घेरकर पकड़ लिया। जामा तलाशी में उसके पॉकेट से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुभाष निषाद निवासी भियांव थाना कटका बताया। पुलिस ने युवक को आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि युवक  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में डायल 112 के द्वारा हिरासत में लेकर थाने लाई थी।परन्तु उसे छेड़छाड़ के मामले मे आरोपित न करते हुए चाकू मे कार्यवाही की गयी है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments