Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचाकू के साथ एक गिरफ्तार

चाकू के साथ एक गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हाई अलर्ट मोड में सक्रिय पुलिस द्वारा संदिग्ध अवस्था में कच्चे पुल पर खडे युवक को बड़े से चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। बीते शुक्रवार की शाम क्षेत्र में गश्त पर निकले पुलिस कांस्टेबल साबिर अली व दुर्गेश सिंह को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कस्बे के उर्दू बाजार के आगे कच्चे पुल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में अवैध धारदार हथियार के साथ खड़ा हुआ है तथा उसके द्वारा किसी संगीन अपराध की आशंका जताई गई। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा उस स्थान पर पहुँच कर जांच की गई। पुलिस कर्मियों को देखकर संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक ने भागने का प्रयास किया जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 18 अंगुल लम्बा धारदार चाकू बरामद हुआ जिसे रखने का कोई भी लाइसेंस आरोपी के पास नहीं था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जिसमें आरोपी ने अपना नाम अभय गुप्ता पुत्र राजू ठठेर निवासी मोहल्ला गंजा थाना जलालपुर जनपद अंबेडकर नगर बताया। पुलिसकर्मियों द्वारा जब्त चाकू को सील करते हुए आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करवाकर विधिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments