Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जैतपुर  थाने के उपनिरीक्षक राजेन्द्र यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र की देखभाल के लिए अम्बरपुर बाजार के पास मंझरिया मोड़ पर मौजूद थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया की अम्बरपुर से कबिरहा जाने वाले मार्ग पर लेढिया पुल के पास एक युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए चाकू लेकर खड़ा है । मुखबिर की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घेर कर उसे पकड़ लिया जिसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ और पूछ ताछ में उस ने अपना नाम सोनू यादव पुत्र अमरजीत यादव निवासी महादेव पुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ बताया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments