Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेलर की चपेट में आने से एक अधिवक्ता की मौत, एक गंभीर...

ट्रेलर की चपेट में आने से एक अधिवक्ता की मौत, एक गंभीर रूप से घायल


अम्बेडकर नगर। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां एक अधिवक्ता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे अधिवक्ता का इलाज चल रहा है। सूचना पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंच गए, वहीं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने भी जिला चिकित्सालय में पहुंचकर घायल अधिवक्ता का हाल-चाल जाना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के तेजापुर निवासी अधिवक्ता 41 वर्षीय अधिवक्ता गंगाराम पुत्र श्यामलाल अपने साथी अधिवक्ता भीटी थाना क्षेत्र के रेवली निवासी 35 वर्षीय ओम प्रकाश को साथ लेकर जनपद न्यायालय आ रहे थे। अकबरपुर महरुआ मार्ग पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के कशेरूवा के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनो को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने गंगाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं ओमप्रकाश का इलाज चल रहा है। ट्रेलर चालक ट्रेलर छोड़ कर भागने में सफल रहा। ट्रेलर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments