Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकते मिली किशोरी के शव...

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकते मिली किशोरी के शव के एक आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र में शनिवार को घर में फंदे से लटकती हुई किशोरी की मौत के मामलें में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। जब कि एक अन्य अज्ञात अभियुक्त की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। शनिवार को कटका थाना क्षेत्र के एक बाजार निवासी कक्षा 8 की 14 वर्षीय छात्रा का शव दिन में तीन बजे घर मे लटकता हुआ पाया गया था। मृतिका की मां ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि शनिवार को दिन के तीन बजे घर से कुछ दूरी पर वह खेत में साग तोड़ने गयी थी। उस की पुत्री घर में अकेली थी वहां पहले से फूलचंद पुत्र लालता प्रसाद निवासी देवईपुर अपने एक अज्ञात साथी के साथ मौजूद था।फिर फूलचंद ने फोन कर के उसे घर आने को कहा। मां ने बताया कि जब वह घर पहुंचने वाली थी उस की भनक लगते ही फूलचंद व उस का अज्ञात साथी घर से भाग गये जिस में से अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से था। पीड़ित मां ने बताया कि उस ने घर पर देखा कि उस की पुत्री गले में ढीले फंदे के सहारे लटक रही थी उस का पैर जमीन पर छू रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार रात शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोप लगाया कि उस की पुत्री के साथ दुराचार कर के उसे मार कर फंदे से लटका दिया गया।आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और दर्ज मुकदमें में धाराएं बढ़ाने को लेकर परिजनों ने दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया था। सूचना पर सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य समेत कई थानों की पुलिस मृतका के घर पहुंच कर घन्टो समझाती बुझाती रही और घटना के 48 घन्टे बाद परिजन सोमवार को तीन बजे शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए तो प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसओ कटका विवेक वर्मा ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर दर्ज हुए मुकदमें में नामजद आरोपी फूलचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है जब कि अन्य अज्ञात अभियुक्त की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments