Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक बार फिर चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, शादी वाले दो...

एक बार फिर चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, शादी वाले दो घरों को बनाया निशाना, पार किया नगदी व आभूषण


अम्बेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं चोर पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर लगातार घटना को अंजाम दे रहें हैं। सोमवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर कर आभूषण व नकदी समेत लाखों पर हाथ साफ कर दिया।सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने आवश्यक जानकारियां ली।

    कहरा सुलेमपुर गांव निवासी अशोक कुमार गौतम के घर रविवार को लड़की की शादी थी। सोमवार को बरात विदा हुईं थी।  रात में परिवार व रिश्तेदार खाना खाकर  सो गए। चोर शौचालय के सहारे छत पर चढ़कर घर में उतर गए और पूरा घर खंगाल डाला। पीड़ित अशोक ने बताया कि चोर 45 हजार नकद व सोने के मंगलसूत्र अंगूठी, पायल, मीना, पायजेब समेत करीब ढाई लाख का सामान लेकर निकल गए। तीन बैग व एक लेडीज पर्स घर से लगभग एक किलो मीटर दूर पड़ा मिला।

     दूसरी घटना भौसिमपुर गांव में हुई। यहां भी रविवार को बारात आई थी और सोमवार को विदाई हुईं थी। पीड़ित परशुराम ने बताया कि  करीब एक लाख के आभूषण व 30 हजार नकदी अपने साथ लेकर चले गए। बैग व कपड़े कटुई गांव के पास निकट जंगल में मिला।  वही रविवार की रात्रि में चोरों ने हिलाल पुर गांव में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। वहां भी शनिवार को बारात आई थी रविवार को विदाई हुईं थी। उसी रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments