Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक बार फिर पिता–पुत्री का रिश्ता हुआ शर्मसार, पिता ने पुत्री के...

एक बार फिर पिता–पुत्री का रिश्ता हुआ शर्मसार, पिता ने पुत्री के साथ जबरन बनाएं शारीरिक संबंध, मुकदमा दर्ज


बसखारी अंबेडकर नगर। कलयुगी पिता के द्वारा अपनी ही पुत्री को हबस का शिकार बनाकर इंसानियत के रिश्ते को शर्मशार करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित पुत्री के प्रार्थना पत्र पर बसखारी पुलिस ने हैवान पिता के विरुद्ध दुराचार के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला बसखारी थाना क्षेत्र से जुड़े एक गांव का है।बसखारी थाना क्षेत्र की निवासिनी युवती को उसका पिता तनवीर पुत्र शमसुद्दीन कई दिनों से उसके ऊपर गलत नियत से बातों से शारीरिक शोषण करने के लिए प्रेरित करता था। इतना ही नहीं आरोपी पिता मौका मिलते ही अश्लील हरकत करता था। आरोप है कि बीते रात्रि तनवीर ने अपनी पुत्री को हवस का शिकार बना डाला। हैवानियत की घटना के बाद पीड़िता पुत्री ने आसपास के लोगों को आप बीती सुनाई। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश पनपने लगा। सूचना पाकर अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामकिशोर रावत ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।पीड़ित पुत्री के प्रार्थना पत्र आरोपी तनवीर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसको सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की कार्रवाई के साथ आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments