Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपाइयों ने प्रभात फेरी निकाल शहीदों...

वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपाइयों ने प्रभात फेरी निकाल शहीदों को किया याद

अंबेडकर नगर। सिक्खों के दशम गुरु शहीद गुरु गोविंद सिंह के दोनों बेटों को सरहिंद के नवाब द्वारा इस्लाम धर्म कबूल नहीं करने पर दीवार में जिंदा चुनवा दिए जाने के भीवत्स घटना की याद में भाजपा नेतृत्व के निर्देशन एवम भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में वीर बाल दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय पर जिला मंत्री विनय पाण्डेय, टांडा में अमरजीत सिंह सलूजा और जलालपुर में भाजपा नेता अंशुमान सिंह के संयोजन में प्रभात फेरी निकाल कर दोनों शहीदों को याद किया गया।

          उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सिक्खों के दशम गुरु शहीद गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों छोटे बेटों फतेह सिंह और जोरावर सिंह को सरहिंद के मुगल शासक नवाब वजीर खान ने इस्लाम धर्म कबूल नहीं करने पर जिंदा दीवार में चुनवाने का घृणित काम किया था। कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी 40 सिक्खों की फौज के साथ चमकौर के एक कच्चे किले में 10 लाख मुगल सैनिकों से मुकाबला कर रहे थे इस युद्ध में गुरु गोविंद सिंह जी के बड़े बेटे 17 वर्ष के अजीत सिंह शहीद हो गए तो छोटे भाई 14 वर्ष के जुझार सिंह ने पिता से युद्ध के मैदान में जाने की अनुमति मांगी।

तो सजा कर अपने बेटे को गुरु गोविंद सिंह जी ने युद्ध के मैदान में भेजने का बड़ा साहसिक कदम उठाया था। जिन्होंने युद्ध के मैदान में दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए और लड़ते लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गए थे। ऐसे देश भक्ति में दिए गए शहादत को देश कभी नहीं भुला सकेगा।भाजपा हमेशा देश के शहीदों का सम्मान करती है।शहीदों के सम्मान में भाजपा अनेकों कार्यक्रम समय समय पर करती रहती है।

          उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,सुमन पाण्डेय,डाक्टर रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,शुभम अग्रहरि शाश्वत,नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र,दिनेश चौधरी,सतनाम सिंह,मनदीप सिंह,बेचन पाण्डेय,गौतम उपाध्याय,विकास निषाद,संदीप अग्रहरि,डेविड गोरे,रमेश यादव,शीतल सोनी,सत्यम ओझा,सत्यम त्रिपाठी,उमा शंकर सिंह,अभिमन्यु अग्रहरि,संतोष सिंह,प्रत्यूष त्रिपाठी,धर्म देव पांडे आदि शामिल रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments