Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि की एनईपी स्नातक सेमेस्टर के प्रथम दिन तीन पालियों की...

अवध विवि की एनईपी स्नातक सेमेस्टर के प्रथम दिन तीन पालियों की परीक्षा में 1302 परीक्षार्थी अनुपस्थित


◆ परिसर के परीक्षा केन्द्रों का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की एनईपी बीए, बीएससी व बीकॉम पाठ्यक्रम की प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में तीन पालियों में शुरू हुई। पहले दिन तीन पालियों में 36267 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1302 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने परिसर के प्रचेता भवन व दीक्षा भवन के परीक्षा केन्द्र की तृतीय पाली में औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, केन्द्राध्यक्ष प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 आशुतोष सिन्हा मौजूद रहे। कुलपति के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक ने विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से परीक्षा केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे के संचालन की पड़ताल की।

विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त संचलदल द्वारा विभिन्न केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने स्नातक सेमेस्टर परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में 18487, द्वितीय पाली में 4835 व तृतीय पाली में 12945 के सापेक्ष 990, 136, 176 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments