Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्म...

नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी जगह जगह किया स्वागत

अंबेडकर नगर । नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ जिले की सीमा यादव नगर से लेकर कटेहरी,शिव बाबा,पुरानी तहसील, पटेल नगर तिराहा,भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में माला,फूल और बुके भेंट कर ऐतिहासिक स्वागत किया।

        अपने स्वागत से अभिभूत भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्म दिन की बधाई और विश्वकर्मा जयंती पर उन्हें नमन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज बहुत सुखद संयोग है कि छोटा भाई बड़े भाई को अपना कार्यभार सौंप रहा है।कहानी के माध्यम से कार्यकर्ताओं से सही और जनहित के रास्ते पर चलने का आवाहन किया।पूर्व जिलाध्यक्ष गण की संगठन के लिए किए गए कार्यों की सराहना किया।कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और संगठन की निर्देशों का पालन करेंगे।उन्होंने निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी से कार्यभार ग्रहण किया।

        निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की रीति नीति की वजह से समर्पित और परिश्रमी क्षेत्रीय महामंत्री को भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।जिनके नेतृत्व में 2024 की लोक सभा चुनाव भाजपा जीतेगी। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विधान परिषद चुनाव में जनपद से जीत,जिला पंचायत अध्यक्ष,चार ब्लॉक प्रमुख, एक चेयर मैन पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। कहा कि अपने कार्यकाल में गलत का साथ नहीं दिया और किसी के साथ गलत नहीं होने दिया।उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी भी त्रुटि के लिए क्षमा भी मांगते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका का निर्वहन की बात कही।

      विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर राजित राम त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,राम प्रकाश यादव पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक सुभाष राय,जय राम विमल,त्रिवेणी राम,अनीता कमल,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया।संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।

    नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक भी किया। नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने जनपद मुख्यालय पहुंच कर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डाक्टर राणा रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,रफत एजाज,सुमन पाण्डेय,डाक्टर रजनीश सिंह,बसंती सिंह,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,दीपक तिवारी,रिंकल सिंह,जावेद मालिक,राम किशोर राजभर,मनोज गुप्ता गुड्डू आदि ने स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments