Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिक्षाविद की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्रों को मिली साइकिल और पुस्तकें, खिल...

शिक्षाविद की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्रों को मिली साइकिल और पुस्तकें, खिल उठे चेहरे


अयोध्या। रामपुर सर्धा स्थित ग्रामोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद और समाजसेवी नर्वदेश्वर सिंहबाबूजीकी दसवीं पुण्यतिथि कॉलेज परिसर में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

समारोह का शुभारंभ पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडे, संस्थान के निर्देशक डॉ. संदीप सिंह, प्रबंधक पी.एन. सिंह, इंजीनियर दीपक सिंह और चीफ प्रॉक्टर उग्रसेन सिंह द्वारा स्वर्गीय बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शिक्षा और समाज के प्रति योगदान को स्मरण किया।

मुख्य अतिथि करुणाकर पांडे और संत श्री श्री कृपालु दास जी महाराज ने कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्राओं को साइकिल, पाठ्य पुस्तकें, बैग और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है और ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण भी किया गया। गत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने पुण्यश्लोक नर्वदेश्वर सिंहबाबूजीके विचारों और आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments