Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में दर्ज...

महिला की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अंबेडकरनगर। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो पुरुष और एक महिला के विरुद्ध छेड़खानी मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला जैतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है।गांव निवासिनी पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव स्थित एक जमीन का उसने बैनामा लिया है। बीते 24 अक्टूबर को विपक्षी राजकुमार विश्वकर्मा, वरुण उर्फ धीरज और निर्मला गुंडई और दबंगई के बल पर बैनामा खेत जबरिया कब्जा कर रहे थे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो वहां मौजूद शिवपाल गांव का वरुण उर्फ धीरज गाली गलौज देकर अपमानित करने लगा। उसने महिला को खेत में ही पटक दिया और कपडे़ उतारने लगे। इस दौरान  राजकुमार और निर्मला ने पीड़ित महिला की लाठी डंडे से पिटाई कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल और इलाज के लिए भियांव अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता की तहरीर पर शिवपाल गांव के राजकुमार विश्वकर्मा, वरुण उर्फ धीरज विश्वकर्मा और निर्मला के विरुद्ध मारपीट छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments