Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला बैंक कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने सहकर्मी के विरूद्ध दर्ज...

महिला बैंक कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने सहकर्मी के विरूद्ध दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकरनगर। बैंक में कार्यरत महिला द्वारा सहकर्मी पर अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर के एक बैंक का है, जहां कार्यरत महिला ने सहकर्मी सैयद इजहार मेहंदी पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला ने सहकर्मी पर अभद्र और अश्लील व्यवहार के साथ धमकी देने एवम उसके पति को गुमराह किए जाने का आरोप लगाया है।महिला द्वारा तहरीर में सहकर्मी द्वारा पति को गुमराह किए जाने के चलते रिश्ते  तलाक पर पहुंचने की बात भी कही गई है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सैयद इजहार मेहंदी के विरुद्ध आईपीसी 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments