Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रावण माह के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम व...

श्रावण माह के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम व एसपी ने की संयुक्त बैठक

अम्बेडकरनगर। श्रावण माह में निकलने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने हेतु रविवार को महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद की समस्त कांवड़ समितियों के पदाधिकारियों एवं डीजे संचालकों ने सहभागिता की।

गोष्ठी में अधिकारियों ने सभी को सुप्रीम कोर्ट व शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन के प्रति जागरूक किया। कांवड़ियों से अनुरोध किया गया कि वे यात्रा के निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें, सड़कों पर कांवड़ न रखें तथा रात्रि विश्राम के लिए शिविरों या रैन बसेरों का ही उपयोग करें। डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ध्वनि सीमा का सख्ती से पालन करें और किसी भी स्थिति में आपत्तिजनक, भड़काऊ या अश्लील गीत न चलाएं। उल्लंघन की स्थिति में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

सभी श्रद्धालुओं को वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा यात्रा के दौरान सतत निगरानी, चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सतर्कता बरतने की अपील की।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक समेत जिले के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा हेतु पूरी तरह तत्पर है और यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments