Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedपूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के पुत्र मृगेंद्र त्रिपाठी के आगमन पर...

पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के पुत्र मृगेंद्र त्रिपाठी के आगमन पर क्षेत्र में जगह जगह किया गया भव्य स्वागत


◆ वर्तमान सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम  त्रिपाठी के पौत्र हैं मृगेंद्र त्रिपाठी


आलापुर अंबेडकर नगर । आलापुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के पुत्र मृगेंद्र त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया।

चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र में आलापुर विधानसभा क्षेत्र आता है। पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी एक कद्दावर नेता होने के साथ-साथ आलापुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद थे। उनके निधन के उपरांत उनके पुत्र मृगेंद्र त्रिपाठी इस सीट के प्रभावी उम्मीदवार माने जा रहे हैं। आलापुर विधानसभा क्षेत्र में उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ के साथ-साथ युवाओं का भी जोश उनके साथ देखने को मिला। जिसकी झलक जगह-जगह युवाओं की टोली ने उनका भव्य स्वागत किया।

ओम साई मेडिकल हाल एवम हॉस्पिटल पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक कनौजिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडे साथ में गोविंद साहब के मंडल अध्यक्ष भगवान पांडे, बूथ अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, सेक्टर संयोजक विनय पांडे समेत सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मृगेंद्र त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments