Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या5 जनवरी को कंबल वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह, 20 हजार जरूरतमंदों...

5 जनवरी को कंबल वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह, 20 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ

अयोध्या। निराश्रितों की सहायता और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 5 जनवरी को वृहद कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के पिता स्व. प्रभात सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर पूरा ब्लॉक की मडना ग्राम सभा में आयोजित होगा।

शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि समारोह में करीब 20 हजार निराश्रितों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही हाईस्कूल स्तर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिलें भी प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि स्व. प्रभात सिंह अपने जीवनकाल में प्रतिवर्ष निराश्रितों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते थे। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अयोध्या धाम के संत-महंतों, धर्माचार्यों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जनपद अयोध्या सहित अन्य जनपदों के जनप्रतिनिधियों, समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों और समाजसेवियों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए स्वयंसेवकों की एक टीम गठित की गई है, जिसे आमंत्रण पत्र वितरण, लाभार्थियों की सूची तैयार करने और आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को सुचारु रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments