Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जेल में बंद जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव से...

शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जेल में बंद जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव से करेंगे मुलाकात


अयोध्या। जेल में निरुद्ध कांग्रेस से मिलने के लिए शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या पहुंचेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने 15 जुलाई को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। 2022 के मामले में उन्होंने आत्मसमर्पण किया था। तब से कांग्रेसी इसे उत्पीड़न कह इसका विरोध कर रहे है। आत्मसमर्पण के समय प्रदेश महासचिव मनोज गौतम ने कहा था कि अखिलेश यादव वहां सिर्फ भी बचाव करने पहुंचे थे इसके बावजूद उनका नाम विवेचना में नहीं निकाला गया और विद्वेषपूर्ण ढंग से जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया। मामले को कांग्रेस लगातार जोर-शोर से उठा रही है। जिलाध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व सांसद निर्मल खत्री से मुलाकात करने उनके बजाजा स्थित आवास पर भी जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments