Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या8 जून 1857 फैजाबाद स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

8 जून 1857 फैजाबाद स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

अयोध्या। सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आजादी के 90 वर्ष पूर्व 8 जून 1857 फैजाबाद के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित महापौर महन्त गिरीशपति त्रिपाठी व मंगल पाण्डेय वार्ड के निर्वाचित पार्षद राजेश कुमार गौड़ को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रीतम सिंह नत् पूर्व पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पूर्व सैनिक कैप्टन डी0पी0 तिवारी, ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष कैप्टन जे0पी0 द्विवेदी, कैप्टन के0के0 तिवारी, संस्थापक ओम प्रकाश सिंह नाहर नें अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश ंसिंह नाहर ने किया । महापौर महन्त गिरीशपति त्रिपाठी नें कैप्टन डी0पी0 तिवारी, प्रीतम सिंह नत्, कैप्टन जे0पी0 द्विवेदी, कैप्टन के0के0 तिवारी, सन् 1962 युद्ध के शहीद परिवार को डॉ0 विजय बहादुर सिंह अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। महापौर नें कहा कि आप पूर्व सैनिकों के सम्मान से हमें एक नई ऊर्जा प्राप्त हुई है। इससे हमें विकास कार्यों में सहयोग मिलेगा जिससे हमारा नगर निगम देश में एक मिशाल बन जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में केप्टन जे0पी0 द्विवेदी नें अतिथियों का धन्यवाद व्यापित किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैप्टन के0के0 तिवारी, कैप्टन जे0पी0 द्विवेदी, सूबेदार मेजर वी0के0 द्विवेदी, 1971 युद्ध के परक्रमी सैनिक सूबेदार ओम प्रकाश यादव, सूबेदार अनिल ंसिह , सूबेदार कपिल देव सिंह, हवलदार नजीर द्वितीय विश्व युद्ध के सिपाही के पुत्र मो0 अकील अंसारी, पूर्व प्रधानाचार्या शकुन्तला त्रिपाठी, रीना द्विवेदी, भारती सिंह, किरन पाल, माया गुप्ता, रूही खान, मानव मेहरोत्रा, शशिरानी शर्मा, रेखा शर्मा एडवोकेट, शिवकुमारी, बबलू कुमार, युवा समिति के अभय कुमार सिंह एडवोकेट, अजय मौर्या , वरूण चौधरी , राकेश दूबे, डॉ0 विजय बहादुर सिंह, कबीन्द्र साहनी, आदित्य अग्रवाल, आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments